फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers present in offices from 10 to 12 o'clock: DM

दस से 12 बजे तक कार्यालयों में मौजूद रहे अधिकारी : डीएम

Tue, 25 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के जिलाधिकारी जगतराज ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रह कर जनता की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। साथ ही कार्यालय में अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करें।  
विज्ञापन


मंगलवार को जारी एक आदेश में उन्होंने कहा कि संज्ञान में आ रहा है कि अधिकांश अधिकारियों द्वारा उनके निर्देशों को गंभीरता के साथ नहीं लिया जा रहा। वे सुबह 10 से 12 बजे अपने कार्यालयों उपस्थित नहीं रहते हैं, जिस की वजह से जनसामान्य को काफी परेशानी उठानी पड़ती है, उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता और समय व्यर्थ जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन एवं उनके स्पष्ट आदेशों के बावजूद अधिकारियों द्वारा उनका अनुपालन न किया जाना घोर आपत्तिजनक और लापरवाही का द्योतक है। निर्देश दिये कि राजकीय कार्य अथवा अवकाश पर जाने की स्थिति में अपने अधीनस्थ किसी अधिकारी को जनता की समस्याओं को सुनने/निस्तारण  के लिए अधिकृत करें ताकि आने वाली जनता को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय में कोई अधिकारी/कर्मचारी बिना अनुमति के अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाया जाता है और जन सामान्य की समस्याओं का समयबद्ध रूप से निस्तारण नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध शासन को अवगत करा दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed