{"_id":"6772ede742a63b93200aaeb8","slug":"officers-did-not-arrive-blocked-the-road-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-139545-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहीं पहुंचे अधिकारी, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहीं पहुंचे अधिकारी, लगाया जाम
विज्ञापन
चंदक में विद्युत केंद्र पर के सामने सड़क पर धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।
चंदक। विद्युत केंद्र पर राष्ट्रीय किसान यूनियन ने धरना दिया। किसी अधिकारी के न पहुंचने पर किसानों ने जाम लगा दिया। किसानों की मांग थी कि ग्राम नाईवाला को जाने वाली सड़क के किनारे विद्युत विभाग द्वारा नई 11000 वोल्टेज की लाइन खींची जा रही है।
लाइन के खंभे सड़क के बिल्कुल किनारे लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ रेलवे लाइन है तथा रेलवे के पिलर लगे हैं। सड़क के पास में ही खंबे लगाए जाने से मार्ग संकरा हो गया है। जिससे किसानों को गन्ने के ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि निकाले जाने में समस्या होगी तथा खंबों के सड़क के नजदीक होने से वाहनों के टकराने से दुर्घटना हो सकती है।
किसानों का आरोप था कि पहले भी बिजली विभाग के अधिकारियों को इस लाइन को सड़क से दूरी पर बनाए जाने के लिए कहा था, लेकिन विभाग के अधिकारी नहीं माने। 12 बजे से शुरू हुए धरने पर दोपहर तक भी किसी अधिकारी के न पहुंचने पर गुस्साए किसानों ने बिजलीघर के सामने बिजनौर-हरिद्वार रोड पर जाम लगा दिया। किसानों के सड़क पर पहुंचते ही विभाग के एसडीओ राहुल यादव पहुंच गए। किसानों को सड़क से हटाकर बिजलीघर के प्रांगण में ले आए और वार्ता की। किसानों ने मांग पत्र एसडीओ को सौंपा। एसडीओ ने घोषणा कि फिलहाल काम रोक दिया जाएगा। दोबारा से सर्वे करा कर लाइन को सड़क से दूर बनाया जाएगा या दूसरी जगह को लाइन निकाल जाएगी।
विज्ञापन
एसडीओ की घोषणा के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरने में विनीत चिकारा, भूपेश चौधरी, अर्जुन सिंह, जगराम सिंह, रकम सिंह, मुन्नू सिंह, गजराज सिंह, सुधीर कुमार आदि राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शामिल रहे।