{"_id":"68b34d49bb66b5bdf60dbafa","slug":"officers-and-coaches-reached-the-collectorate-to-protest-against-the-unsafe-environment-bijnor-news-c-27-1-bij1027-158776-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: असुरक्षित माहौल के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचे अधिकारी, कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: असुरक्षित माहौल के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचे अधिकारी, कोच
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम से मिलने पहुंचे जिला क्रीडाधिकारी,कोच व खिलाड़ी। स्रोत विभाग
- स्टेडियम का वीडियो बनाकर टिप्पणी करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग
- प्रतियोगिता बीच में बंद कर कलक्ट्रेट गए कोच और खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में कमियों का वीडियो बनाकर एक युवक लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। वीडियो में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। इसके विरोध में शनिवार को स्टेडियम प्रशासन और खिलाड़ी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में सभी कोच, खिलाड़ी हॉकी प्रतियोगिता बीच में ही बंद कर खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था के लिए डीएम से मिलने पहुंचे। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम वित्त एवं राजस्व से मुलाकात की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि एक युवक लगातार स्टेडियम के खिलाफ अफवाह फैला रहा है। इससे खिलाड़ियों के असुरक्षा का माहौल हो गया है। सुरक्षा एवं खेल वातावरण को संरक्षित रखने के लिए अनुशासन भंग वाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। इस मौके पर कोच, चित्रा चौहान, आदित्य सिंह, विशाल कुमार, शबाव आलम, पवन कुमार, मोहित कुमार, शुभम तोमर, फिरोज खान, अंशु चौधरी, हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे।