फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officer said water is clean, complainant said drink it and show

Bijnor News: अधिकारी बोले पानी साफ, शिकायतकर्ता ने कहा पीकर दिखाओ

Wed, 22 Nov 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Officer said water is clean, complainant said drink it and show
बिजनौर में छोइयां नदी पर फैक्ट्री के प्रदू​​षित पानी की जांच करने पहुंचे एसडीएम विजय वर्धन तोमर
-गंगा समग्र की शिकायत के बाद जांच करने पहुंच थे अधिकारी
विज्ञापन

-एसडीएम सदर और प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा समग्र के पदाधिकारियों ने एक फैक्टरी पर प्रदूषित पानी गंगा में प्रवाहित करने की शिकायत की थी। बुधवार को इस संबंध में अधिकारी जांच करने पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि पानी साफ है तो शिकायतकर्ता ने कहा कि पानी पीकर दिखाओ।

गंगा समग्र के प्रांत कोष प्रमुख ओमप्रकाश ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी से एक शिकायत की थी। उन्होंने एक फैक्टरी पर प्रदूषित पानी गंगा में छोड़ने का आरोप लगाया था। इस संबंध में एसडीएम सदर विजयवर्धन तोमर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार, लेखपाल आदि जांच करने फैक्टरी पहुंचे। उन्होंने छोईया नदी में छोड़े जा रहे पानी का जांच के लिए नमूना लिया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि फैक्टरी का प्रदूषित पानी छोईया नदी में छोड़ा जा रहा है, जो गंगा में मिलकर पानी को प्रदूषित कर रहा है। आरोप है कि जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार ने पानी को साफ बताया। जब शिकायत कर्ता ने अधिकारी से पानी पीने को कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार कर चुके शिकायत, विभाग दे देता है क्लीन चिट: ओमप्रकाश
शिकायतकर्ता ओमप्रकाश का कहना है कि फैक्टरी से लगातार प्रदूषित पानी छोईया नदी में छोड़ा जा रहा है, जो गंगा नदी में मिल रहा है। छोईया नदी के आसपास के गांवों में नलों से पीला पानी निकल रहा है। इससे लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वह कई बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इसकी शिकायत कर चुके हैं। मगर, कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साफ पानी बताकर फैक्टरी को क्लीन चिट दे दी जाती है।


फैक्टरी का संशोधन प्लांट चलता मिला। मानक के अनुरूप संशोधित कर पानी को छोड़ा जा सकता है। बिना बताए भी फैक्टरी की जांच करेंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से कहा गया कि इस प्वाइंट को बताए कि संशोधित पानी को नदी में छोड़ा जा सकता है या नहीं। जांच में फिलहाल सही पाया गया है। - विजयवर्धन तोमर, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed