{"_id":"602034f58ebc3e4c837039df","slug":"oath-of-conservation-of-environment-and-water-bijnor-news-mrt5242489186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण और जल संरक्षण की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण और जल संरक्षण की दिलाई शपथ
विज्ञापन
पर्यावरण और जल संरक्षण की दिलाई शपथ
बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला सलाहकार समिति युवा कार्यक्रम बैठक में नेहरू युवा केंद्र की वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा की गई। इस अवसर पर युवाओं और अन्य लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल ने जिला सलाहकार समिति के अध्यक्ष सीडीओ कामता प्रसाद सिंह को सभी सदस्यों का परिचय कराया। इसके के बाद कैच द रेन वेयर इट फॉल्स कैंपेन की आवश्यकता एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचय के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला युवा अधिकारी ने वर्ष 2020-21 में कार्ययोजना के अनुरूप वर्ष भर संचालित विभिन्न कोरोना जागरूकता कार्यक्रम, युवा मंडल विकास सम्मेलन, स्वच्छता अभियान एवं अन्य प्रस्तावित गतिविधियों के विषय में जानकारी दी। सीडीओ कामता प्रसाद सिंह ने कहा कि जल संचयन एवं संरक्षण बहुत जरूरी है। बैठक में एनजीओ अध्यक्ष कीर्ति वर्मा, ऋषभ शेखर, लवलेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार गर्ग, चंद्रेश राय, चंदन कुमार, पुलकित अग्रवाल, ओमप्रकाश, अर्जुन सिंह, शुभम वालिया, चमन सिंह, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।