फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nurpur: BJP candidate Dr. MP Singh won

नूरपुर : भाजपा प्रत्याशी डाॅ. एमपी सिंह ने हासिल की जीत

Sun, 14 May 2023 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 May 2023 03:06 AM IST
विज्ञापन
Nurpur: BJP candidate Dr. MP Singh won
- सर्वाधिक 7162 मत पाकर इस सीट को सपा से छीना
विज्ञापन

- सपा प्रत्याशी सलीम अंसारी को 5932 मत मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। नूरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर पहली बार कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी डाॅ. एमपी सिंह ने सर्वाधिक 7162 मत पाकर इस सीट को सपा से छीना है। उन्होंने सपा प्रत्याशी सलीम अंसारी को 1230 मतों से पराजित किया।

शनिवार को गुलाब सिंह डिग्री कालेज में सुबह आठ बजे चार राउंड में बारह टेबलों पर मतगणना प्रारंभ हुई। शाम पांच बजे चुनाव अधिकारी विकास गुप्ता द्वारा भाजपा प्रत्याशी डाॅ. एमपी सिंह को सर्वाधिक 7162 प्राप्त करने पर विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के सलीम अंसारी को 1230 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। सलीम को 5932 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन इरसाद अली 5469 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बसपा प्रत्याशी डा.एहतेशाम अंसारी 1498 मत पाकर चौथे, कांग्रेस प्रत्याशी अकरम जमील 941 मत पाकर पांचवे व रालोद प्रत्याशी इदरीश अहमद 715 मत पाकर छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस सीट पर कुल बारह प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। मतगणना उप जिलाधिकारी ऋतु रानी व एस पी ग्रामीण राम अर्ज की देखरेख में सम्पन्न हुई। डीएम उमेश कुमार व एसपी नीरज कुमार जादौन ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




34 साल बाद सिख की हार का सिख ने लिया बदला

नूरपुर नगर पालिका परिषद वर्ष 1983 में अस्तित्व में आने के बाद वर्ष 1989 में अध्यक्ष पद के पहला चुनाव हुआ था। हाजी कुतुबुद्दीन अंसारी पहले चेयरमैन बने। उनके सामने मुकाबले में खडे़ सरदार करन सिंह कापसे महज 156 मतों की कमी से पहला ताज पहनने से वंचित रह गए। करीब 34 साल बाद डाॅ. एम पी सिंह ने उनकी हार का बदला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed