फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Number will show due to reaction questions

रिएक्शन के सवालों से बरसेंगे विद्यार्थियों पर नंबर

Mon, 24 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Number will show due to reaction questions
पेपर देकर बाहर आने पर एक दूसरे से चर्चा करती छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
रिएक्शन के सवालों से बरसेंगे विद्यार्थियों पर नंबर
विज्ञापन

बिजनौर। केमिस्ट्री बड़ी बेवफा, रात में याद की दिन में सफा। कभी केमिस्ट्री के लिए यह बात कही जाती थीं। केमिस्ट्री में बहुत कम नंबर आते थे। लेकिन सोमवार को कैमिस्ट्री का पेपर देने के बाद चेहरे खिले दिखाई दिए। रिक्शन वाले सवालों ने बेड़ा पार लगाया। इनके सही जवाबों पर ठोस अंक मिलेंगे। विद्यार्थी पेपर में 35 से 60 नंबर आने की उम्मीद कर रहे हैं।

सोमवार को कक्षा 12 का केमिस्ट्री का पेपर था। पेपर 70 नंबर का था। गुणांक निकालने वाला एक न्यूमेरिकल कठिन था। विद्यार्थियों ने इसे छोड़ा। प्रथम कोटि अभिक्रिया पर आधारित न्यूमेरिकल को विद्यार्थियों ने किया। क्लोरीन व अमोनिया गैसों की तुलना आई थी। यह सवाल हाईस्कूल स्तर का था। सभी विद्यार्थियों ने इसे हल किया। ऐरोमेटिक केमिस्ट्री में साल्ट बनाने के कंपाउंड आसान थे। इनकी तैयारी छात्रों ने खूब की थी। केपीएस इंटर कॉलेज पर संरक्षित ने बताया कि पेपर अच्छा गया। 35 नंबर तक आसानी से आ जाएंगे। डीएनए की संरचना का सवाल हर साल की तरह इस साल भी आया था। इस पर ठोस पांच नंबर मिलेंगे। लेकिन कोशिकाओं से जुड़े सवाल कठिन थे। इनकी जगह दूसरे सवाल किए। खुशी चिकारा ने बताया कि कोलराउज का नियम आसान था। यह रिएक्शन पर आधारित था। रिक्शन से जुड़े करीब 25 नंबर के सवाल आए थे। उसने सभी किए। आराम से 50 नंबर आ जाएंगे। दीपिका ने बताया उसे पूरी उम्मीद थी कि प्रोटीन से जुड़ा सवाल आएगा। यह बहु विकल्पीय के बजाए पांच नंबर का आया। आसानी से कर दिया। दिव्यांशी ने बताया कि सुक्रोज से जुड़े सवाल कठिन थे। पेपर इतना कठिन नहीं था जिसकी उम्मीद थी। ज्यादा नंबर के सवालों में विकल्प में एक कठिन तो एक सरल सवाल थे। सरल जवाब वाले सवाल किए। कहा कि रिएक्शन के सवालों की वजह से पेपर बहुत अच्छा गया। इन पर नंबर नहीं कटते हैं। कुछ लाइनों के जवाब के ही पूरे में से पूरे अंक मिलेंगे। रिएक्शन के सवालों को उन्होंने बार बार हल किया था। हाईस्कूल में उर्दू का पेपर था। छात्रा रहनुमा, सना, सानिया, अरीबा, सामिया ने बताया कि पेपर अच्छा गया। उर्दू के पेपर की तैयारी में परिजनों ने भी बहुत मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed