फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Number of claimants of body election increased

निकाय चुनाव के दावेदारों की संख्या बढ़ी

Sat, 04 Nov 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sat, 04 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Number of claimants of body election increased
चुनाव - फोटो : चुनाव
बिजनौर में निकाय चुनाव में नामांकन के दावेदारों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हल्दौर नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए छठे दिन तीन दावेदारों ने नामांकन कराया। बिजनौर नगरपालिका, झालू, मंडावर नगरपंचायत में अध्यक्ष पद के लिए किसी दावेदार ने नामांकन नहीं कराया है। अब तक अध्यक्ष पद के लिए छह दावेदार नामांकन करा चुके हैं। वार्ड सदस्य के 72 दावेदारों ने नामांकन कराया है। अध्यक्ष पद के लिए 16, वार्ड सदस्य पद के 43 दावेदार नामांकन पत्र ले गए।
विज्ञापन
तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के अनुसार निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन अध्यक्ष, वार्ड सदस्य पद के दावेदारों में बढ़ोत्तरी हुई है। अध्यक्ष पद के लिए हल्दौर नगरपालिका परिषह्यद से महेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, व रामपाल सिंह ने नामजदगी कराई है। हल्दौर में अब तक चार दावेदार नामांकन करा चुके हैं। छठे दिन बिजनौर नगरपालिका परिषद, मंडावर, झालू नगर पंचायत के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। अब तक दोनों नगरपालिका, नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए छह दावेदार नामांकन करा चुके हैं। वार्ड सदस्य के लिए बिजनौर से 10, हल्दौर से दो, झालू से चार दावेदारों ने नामांकन कराया है। मंडावर नगरपंचायत में वार्ड सदस्य के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अब तक सदस्य पद के लिए 121 दावेदारों ने नामांकन कराया है। अध्यक्ष पद के लिए बिजनौर से 25, मंडावर से दो, हल्दौर से 35, झालू से 10 दावेदार नामांकन पत्र ले गए हैं। वार्ड सदस्य के लिए बिजनौर से 18, हल्दौर से छह, झालू के नौ ,मंडावर के 10 दावेदार नामांकन पत्र ले गए हैं। नामांकन में हल्दौर के दावेदार सबसे आगे हैं। अब तक हल्दौर नगरपालिका से अध्यक्ष पद के चार, बिजनौर से एक तथा मंडावर से एक दावेदार ने नामांकन कराया है। झालू नगरपंचायत में अध्यक्ष पद के लिए किसी दावेदार ने नामांकन नहीं कराया है। वार्ड सदस्य के नामांकन में भी हल्दौर के दावेदारों की संख्या सबसे अधिक है। अब तक अध्यक्ष पद के लिए 144, वार्ड सदस्य के लिए 490 दावेदार नामांकन पत्र ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed