फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now the ring road around the city will be confirmed, the exercise begins

अब शहर के चारों ओर की रिंग रोड होगी पक्की, कवायद शुरू

Tue, 28 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now the ring road around the city will be confirmed, the exercise begins
बिजनौर में रिंग रोड का कच्चा नक्शा। - फोटो : BIJNOR
अब शहर के चारों ओर की रिंग रोड होगी पक्की, कवायद शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। शहर की पूर्वी दिशा नूरपुर हाईवे से पश्चिम बैराज हाईवे वाया दक्षिण दिशा में रिंग रोड जल्द बनेगी। इस चक्कर मार्ग का पक्का निर्माण होने के बाद यह सड़क शहर के चारों ओर गोलाकार हो जाएगी। जिससे शहर में ट्रैफिक लोड कम हो जाएगा। इसकी कवायद चल निकली है। आने वाले कुछ सालों में ही चक्कर रोड की दशा बदल जाएगी।
बिजनौर शहर की नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से क्षेत्रफल में बढ़ोत्तरी हो गई है, लेकिन शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को शहर के चारों ओर रिंग रोड अभी अधूरी है। शहर के उत्तर दिशा में ही रिंग रोड बनी हुई है, जिस पर शहर का और यहां से एनसीआर व अन्य राज्यों को जाने वाला ट्रैफिक गुजर रहा है, जिस कारण रोजाना दिन में कई बार जाम की समस्या से वाहन चालक व राहगीर जूझते रहते हैं। रिंग रोड के पास कई स्कूल होने से उनकी छुट्टी या विवाह मंडपों में कार्यक्रमों के दिनों में वहां से गुजरना मुश्किल रहता है।
विज्ञापन

इस समस्या को किसान जागृति मंच के जिला संयोजक चौधरी शूरवीर सिंह ने सीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया। उनके पात्र व सुझाव पर सीडीओ ने रिंग रोड को पूरा करने के संबंधित विभागों को पत्र लिख दिए हैं। दक्षिण दिशा में रिंग रोड बनने से बदायूं, मुरादाबाद, चांदपुर, या उधर से गंगा बैराज होकर एनसीआर, हरियाणा आदि में जाने वाला ट्रैफिक इस मार्ग पर शिफ्ट हो जाएगा। इससे इसके निर्माण से इस दिशा में शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी और शहर में जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा निर्माण कार्य
पत्र में जलालपुर मार्ग से बिजनौर-फतेहपुर मार्ग तक रिंग रोड लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी पक्की बनवाने और जलालपुर से बैराज रोड तक चक्कर रोड का चौड़ीकरण पूर्ण कराने के लिए परीक्षण करने को निर्देशित किया गया।

बदल जाएगी ट्रैफिक के आवागमन की दिशा
शहर के अंदर जाम की स्थिति कम करने के लिए बड़े व कामर्शियल वाहनों की दिन में नो-एंट्री रहती है। इस कारण शहर के आधे क्षेत्र में बनी रिंग अर्थात चक्कर रोड पर ही सारा ट्रैफिक का लोड रहता है। इस कारण वहां जाम ज्यादा लगता है और वाहन रेंग कर ही शहर को पार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed