{"_id":"627ff5f6009acb6b390ee152","slug":"now-the-police-will-also-show-the-way-for-the-benefits-of-the-schemes-bijnor-news-mrt588622494","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब योजनाओं के लाभ की राह भी दिखाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब योजनाओं के लाभ की राह भी दिखाएगी पुलिस
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन सभागार में महिला पुलिस बीट अधिकारियों के प्रशिक्षण में जानकारी देते सीडीओ केप
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। सिर्फ कानूनी सहायता ही नहीं बल्कि अब पुलिस योजनाओं के लाभ की राह भी दिखाएगी। बालिकाओं को शिक्षा से लेकर स्वावलंबी बनाने में सलाहकारी की भूमिका निभाना भी मकसद है। इसके लिए महिला पुलिस बीट अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिन्हें अब थानों से निकलकर गांव गांव चौपाल लगानी होगी। चौपाल में महिलाओं से पुलिस सीधे रूबरू होगी। बाकायदा महिला बीट पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में सीडीओ केपी सिंह और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने महिला पुलिस बीट अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। मिशन शक्ति के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये। बेसहारा, तलाकशुदा, विधवा, वृद्ध, दिव्यांग, अपराध पीड़ित, अवसाद ग्रस्त महिलाओं पर विशेष ध्यान देकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। गांव में किसे लाभ मिल रहा है और किसे नहीं? यह जानकारी भी बीट बुक में अंकित करनी होगी। साथ ही महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी बीट में जाकर पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन कराने के निर्देश दिए गए।
वहीं पंचायत भवन नहीं होने पर गांव के किसी सार्वजनिक स्थान पर चौपाल लगेगी। जिसमें कल्याणकारी योजनाओं, महिला अपराध से संबंधित विभिन्न धाराओं व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी महिलाओं को दिया जाना है। महिला बीट पुलिस अधिकारी गांव की संभ्रात महिलाओं, आशा बहुओं, एएनएम, शिक्षा मित्रों इत्यादि का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आपस में लगातार संवाद करेंगी। महिला पुलिस अधिकारी अपनी-अपनी बीट में सप्ताह में 02 से 03 दिन में एक बीट गांव का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन
इन योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
प्रशिक्षण के पहले दिन महिला बीट अधिकारियों को बताया गया कि गांव में जाकर वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृत्ति योजना, सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान योजना आदि समेत 19 योजनाओं के बारे में गांव की महिलाओं को जानकारी दी जाएगी।