फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now teachers have to create email ID

अब शिक्षकों को बनानी होगी ई-मेल आईडी

Fri, 20 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now teachers have to create email ID
अब शिक्षकों को बनानी होगी ई-मेल आईडी
विज्ञापन

बिजनौर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को दिए जाने वाले सेवारत प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों को ई-मेल आईडी बनानी होगी। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षकों को निष्ठा कार्यक्रम के तहत पांच-पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण की जानकारी ई-मेल आईडी पर उपलब्ध कराई जाएगी।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों को पांच-पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण निष्ठा कार्यक्रम के तहत दिया जाना है। ब्लॉकवार प्रशिक्षण शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। पर इस बार राज्य परियोजना निदेशक की ओर से आए आदेश में प्रशिक्षण में शिक्षकों को अनिवार्य रूप से ई-मेल आईडी बनानी होगी। ई-मेल आईडी में एकीकृत सेवारत शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का अनुश्रवण निष्ठा पोर्टल पर किया जाना है। जिले के सभी प्राथमिक शिक्षण कार्य से जुडे़ शिक्षकों को प्रशिक्षण से पूूर्व ही ई-मेल आईडी बनानी होगी। शिक्षक डाटा भी तैयार कराया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बीएसए को निर्देश दिए हैं कि वह शिक्षकों की ई-मेल आईडी बना दें। दूसरी ओर, बीएसए महेश चंद्र ने निष्ठा प्रशिक्षण के लिए आए शासन के निर्देशों को जिले के सभी बीईओ को अवगत करा दिया है, ताकि ब्लॉक वार शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था कराई जा सके।
विज्ञापन

निष्ठा प्रशिक्षण की तैयारी शुरू
ब्लॉक स्तर पर शुरू होने वाले निष्ठा प्रशिक्षण पर शासन की भी नजर है। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद की ओर से बीएसए को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। शासन से आए निर्देश में प्रशिक्षण के लिए कंप्यूटर, बैठक व्यवस्था से लेकर शिक्षकों के नाश्ते व खाने तक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। भोजन की व्यवस्था टेंडर के माध्यम से करने को कहा गया है। भोजन व्यवस्था पर 500-500 रुपये प्रति शिक्षक प्रतिदिन के हिसाब से शिक्षकों पर खर्च किया जाना है। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जल्द ही शिक्षकों को प्रशिक्षण कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed