फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now Seed Corporation has a profit of Rs 35 crore: Rajeshwar Singh

अब 35 करोड़ के लाभ में बीज निगम : राजेश्वर सिंह

Fri, 06 Dec 2024 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Now Seed Corporation has a profit of Rs 35 crore: Rajeshwar Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश में यूपी की सरकार किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। खाद और बीज किसानों को समय से उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास तेजी से हो रहा है। पूर्व की सरकारों में बीज निगम 20 करोड़ के घाटे में था। अब 35 करोड़ के लाभ में है। आने वाले समय में 45 करोड़ के लाभ में होगा।

शुक्रवार को धामपुर में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह के प्रतिष्ठान पर पहुंचे राज्य मंत्री का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राज्य मंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जिक्र किया। कहा कि आज आज प्रदेश में कहीं भी सांप्रदायिक दंगा नहीं है। सबके साथ और भरोसे से प्रदेश का विकास हो रहा है। इस मौके पर अनिल कुमार, एनडी गहलौत, डीएस चौहान, पवन चौहान, मनोज चौहान माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed