{"_id":"634d9fa7205a9252bc0f9d9c","slug":"now-private-doctors-will-be-registered-on-abdm-bijnor-news-mrt610040124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निजी चिकित्सक एबीडीएम पर होंगे पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निजी चिकित्सक एबीडीएम पर होंगे पंजीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब निजी चिकित्सक एबीडीएम पर होंगे पंजीकृत
बिजनौर। सीएमओ ऑफिस में पंजीकृत जिले के सभी निजी चिकित्सक अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) पर पंजीकरण कराएंगे। इसके लिए सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दे दिए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने क्षेत्र के निजी चिकित्सकों का एबीडीएम पर पंजीकरण कराएंगे।
शासन की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये निजी चिकित्सकों का पंजीकरण एबीडीएम पर कराने के निर्देश दिए गए थे। एबीडीएम पर नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तैनात चिकित्सक अपना पंजीकरण करेंगे। सीएमओ ऑफिस में 459 निजी चिकित्सक पंजीकृत हैं, जिन्हें अपना पंजीकरण कराना है। चिकित्सक एबीडीएम की वेबसाइट https://hprid.abdm.gov.in/ पर तीन दिन के अंदर पंजीकरण कर सकते हैं। अगर कोई चिकित्सक पंजीकृत नहीं होता है तो उसका पंजीकरण निरस्त हो जाएगा। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम शासन की प्राथमिकता पर है। एबीडीएम पर पंजीकृत होने के बाद चिकित्सकों की जानकारी शासन के पास रहेगी। इससे चिकित्सक दो नर्सिंग होम में कार्य नहीं कर सकता है।