फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now every day 29 thousand people will get the vaccine

जनता हो रही उदासीन, अब हर रोज 29 हजार लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य

Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now every day 29 thousand people will get the vaccine
अब हर रोज 29 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों की उदासीनता स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा रहा है। अब दिसंबर तक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विभाग को हर रोज 29 हजार टीकाकरण करने होंगे। रविवार को छोड़कर छुट्टी के बाकी दिनों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना छुट्टी के काम कर रही हैं, लेकिन जनता अब भी टीकाकरण के लिए कम ही पहुंच रही है। जो लोग टीकाकरण नहीं करा रहे हैं वे खुद को और बच्चों को भी परेशानी में डाल सकते हैं।
जिले में 26 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ईद और दशहरा के दिन भी टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में शुरुआत में जिले में ज्यादा समस्या नहीं आई, लेकिन जैसे जैसे कोरोना की दूसरी लहर थमती गई, जनता टीकाकरण से भी मुंह मोड़ने लगी। जिले में अब तक 17 लाख लोगों ने भी कोरोना की पहली डोज नहीं लगवाई है। आधा सितंबर बीतने के बाद हर रोज 20 हजार टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन जनता टीकाकरण के लिए बहुत कम आ रही है। हर रोज आठ से दस हजार टीके ही लग पा रहे हैं। अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 29 हजार टीकाकरण प्रतिदिन कर दिया गया है। 29 हजार टीकाकरण रोज करना मामूली काम नहीं है, लेकिन टीकाकरण के बिना जिला कोरोना संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित भी नहीं हो पाएगा। ऐसे में जो लोग टीकाकरण कराने नहीं जा रहे हैं वे अपनी, अपने परिजनों के साथ जिलेवासियों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी डोज लगवाने से भी परहेज
जिले में 15 अक्तूबर तक 16 लाख 79 हजार 326 लोगों ने कोरोना की पहली और चार लाख 82 हजार 224 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। कुल 21 लाख 61 हजार 550 लोगों का टीकाकरण हुआ है। काफी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज लगवाने भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कराएं टीकाकरण
सीएमओ डा.विजय कुमार गोयल के अनुसार लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सभी टीकाकरण कराकर कोरोना से बचाव में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed