{"_id":"579661404f1c1bcf0d21dffa","slug":"now-each-of-the-district-prison-sentence-of-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिला जेल की हर गतिविधियां होंगी कैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिला जेल की हर गतिविधियां होंगी कैद
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सूबे की सभी जेल में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। शासन की ओर से इसकी कवायद शुरू हो गई है। सभी जेलों में 20 कैमरे लगाए जा रहे हैं। बिजनौर जेल में कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगने से जेल की अंदर से लेकर बाहर तक की हर गतिविधियां कैमरों में कैद होगी।
शासन ने जेलों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक जेल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। हर जेल में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। बिजनौर जेल में भी ये काम तेजी से चल रहा है। अगले पंद्रह दिनों में ये कैमरे काम करना शुरू कर देंगे। बिजनौर जेल में कैमरे लगाने के लिए केबिल डालने का काम चल रहा है। जेल अफसरों के मुताबिक बिजनौर जेल में 19 बैरक हैं। कैमरे बैरकों के बाहर लगेंगे ताकि बैरक के बाहर की हर गतिविधि कैमरे में कैद हो। बिजनौर जेल में पहले से ही चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरे पिछले दिनों तत्कालीन डीम वी केे आनंद के निर्देश पर जेल की सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए थे। इनम ें एक कैमरा जेल के मैन गेट व दो मेन हाल व एक बैरक में लगा है। नए कैमरे बैरको के साथ मुलाकातियों के स्थान, मेन हाल, मेन गेट व जेल में जहां अन्य जगह जरूरत है वहां लगेंगे। जेल की छोटी से बड़ी हर गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। जेल अधीक्षक दिनेश मिश्रा व जेलर आकाश शर्मा ने जेल में 20 सीसीटीवी कैमरे लगने की पुष्टि की है। जेलर ने बताया कि जेल में कैमरे लगाने का काम तेजी से चल रहा है।