{"_id":"5e9f2da28ebc3e906c6ee410","slug":"now-corona-positive-patients-will-be-sent-to-sambhal-district-bijnor-news-mrt4786700124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब संभल भेजे जाएंगे जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब संभल भेजे जाएंगे जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीजों को संभल के जिला अस्पताल में रेफर किया जाएगा। जिले में 160 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा उपलब्ध है। इनमें 30-30 बेड वाले एल-1 अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर और समीपुर नजीबाबाद शामिल है। इसके अलावा 100 बेड वाला एल-1 अटैच फैसिलिटी का कोरोना वार्ड बनाया गया है।
जिले में अब तक कोरोना संक्रमित कुल 25 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें दो मरीज मेरठ जनपद के बिजनौर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जनपद के ही रहने वाले तीन मरीज कानपुर में पाए गए हैं। उन्हें वहीं पर क्वारंटीन कर उनका उपचार किया जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुशल चिकित्सकों की देखरेख में हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले में कोरोना से लड़ने के लिए आवश्यकतानुसार सभी संसाधन पर्याप्त हैं। वर्तमान में जिले में करीब 13 हजार जोड़े दस्ताने, करीब 600 लीटर सैनिटाइजर, लगभग 700 एन-95 मास्क और करीब 750 पर्सनल प्रोटेक्शन किट (पीपीई) उपलब्ध हैं। इसके अलावा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक पूरे मनोयोग के साथ मरीजों की सैंपलिंग से लेकर उपचार करने में लगे हैं। बताया कि जिले के सभी पॉजिटिव मरीज हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 160 बेड कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए आरक्षित किए गए हैं। ये सभी बेड फुल होने के बाद आने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को संभल के 30 बेड वाले अस्पताल में भेजा जाएगा।