{"_id":"63655e92f2487823d034192b","slug":"now-cmo-will-not-sit-in-office-will-run-for-hospitals-bijnor-news-mrt612234353","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑफिस में नहीं बैठेंगे सीएमओ, अस्पतालों की लगाएंगे दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑफिस में नहीं बैठेंगे सीएमओ, अस्पतालों की लगाएंगे दौड़
विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में निरीक्षण करते सीएमओ डॉ विजय कुमार गोयल।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। सीएमओ ऑफिस में बैठकर सिर्फ दिशा निर्देश नहीं देंगे। बल्कि अस्पतालों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसकी रिपोर्ट रोजाना शाम को शासन को भेजी जाएगी। शासन की ओर से अस्पतालों में मिलने वाली कमियों को दूर करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अगर कमियों को दूर नहीं किया जाता तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
शासन की ओर से एक सप्ताह पहले सीएमओ को रोजाना पांच अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। सीएमओ ने सभी एसीएमओ को रोजाना दो-दो अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके चलते बिजनौर में रोजाना पांच अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और कर्मचारियों के देरी से आने की कमी ज्यादा सामने आ रही है। कर्मचारियों की मनमानी से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन की ओर से अस्पतालों का निरीक्षण करने के सीएमओ को निर्देश दिए हैं।
सीएमओ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, पैथोलॉजी लैब, डेंगू वार्ड में व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण में उन्हें सबकुछ ठीक पाया गया। मरीजों का सही तरीके से उपचार चल रहा है। वहीं डेंगू के मरीजों के लिए मच्छरदानी की भी व्यवस्था है। इस मौके पर जिला प्रभारी मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट शाकिर अली और जिला अस्पताल का स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
प्राइवेट लैब का भी किया निरीक्षण
प्राइवेट पैथोलॉजी लैब का भी सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट पैथोलॉजी लैब चरक और बागेश की व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाया गया।
शासन की ओर से मिले निर्देशों का पालन किया जा रहा है। पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों का भी निरीक्षण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नूरपुर पीएचसी, हंसुपुरा उपकेंद्र का निरीक्षण किया था। साफ-सफाई और कर्मचारियों के देरी से आने की कमी मिली। - डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ