फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now all CHCs will be able to get golden cards

अब सभी सीएचसी पर बनवा सकेंगे गोल्डन कार्ड

Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now all CHCs will be able to get golden cards
अब सभी सीएचसी पर बनवा सकेंगे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनने की सुविधा मिल जाएगी। अभी तक जिले के चार सरकारी अस्पतालों में ही यह सुविधा मिल पा रही थी।
आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत सितंबर 2018 में हई। योजना में पात्रों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिए जाने की व्यवस्था है। यह धनराशि पूरे साल में परिवार का चाहे एक व्यक्ति या फिर अन्य कार्डधारक पर ही खर्च की जा सकती है। बिजनौर जिले में करीब दो लाख 90 हजार परिवारों का चयन योजना में हुआ है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रों को गोल्डन कार्ड बनवाना होता है, लेकिन जिले में अभी तक जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर और अफजलगढ़ में ही गोल्डन कार्ड बनने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना की जिला कोऑर्डिनेटर डाक्टर नताशा सिंह ने बताया कि योजना के तहत जिले में चार सरकारी अस्पताल चयनित किए गए थे। अब तक करीब दो लाख 42 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बने हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी से जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गोल्डन कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे पात्रों को जिला अस्पताल की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा और अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिससे लोग अपने क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही गोल्डन कार्ड बनवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed