{"_id":"626ecee53b3f9443197f0030","slug":"now-21-hours-electricity-will-be-available-nazibabad-news-mrt586859155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 21 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 21 घंटे मिलेगी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। नगर को 21 घंटे विद्युत आपूूर्ति सुचारु रखने के लिए मुरादाबाद कंट्रोल ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विद्युत की अघोषित कटौती से जनजीवन प्रभावित होने की आवाज विधायक हाजी तसलीम अहमद ने 29 मई को जोरदार ढंग से उठाई। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने एसडीएम मनोज कुुमार सिंह, विद्युत निगम के एक्सईएन वीरेंद्र कुमार, एसडीओ विकास कुमार को विद्युत संकट से सिंचाई, पेयजल व्यवस्था और लघु उद्योग प्रभावित होने का मुद्दा उठाते हुए ज्ञापन सौंपा। विधायक ने पश्चिमांचल विद्युत निगम के एमडी, एसएलडीसी अधिकारियों से संपर्क कर अघोषित विद्युत कटौती तत्काल रद्द करने के लिए मोबाइल पर संपर्क कर 20 विद्युत आपूूर्ति सुचारु करने के मांग पत्र भेजे। एमडी से वार्ता के बाद तत्काल सुनवाई हुई और नजीबाबाद को अघोषित कटौती से मुक्त कर दिया गया। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने बताया कि मुरादाबाद कंट्रोल ने शनिवार की रात से नजीबाबाद क्षेत्र को 21 घंटे विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का एक माह का शेड्यूल जारी किया। शनिवार की रात से ही विद्युत आपूर्ति जारी रहने से लोगों ने भीषण गर्मी और त्योहारी मौसम को देखते हुए राहत की सांस ली।
तीन घंटे रहेगी विद्युत कटौती
नजीबाबाद। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार, एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि मुरादाबाद कंट्रोल से जारी आदेश के अनुसार नजीबाबाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की सुबह 7:45 बजे से 8:45 बजे और शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक कटौती की जाएगी।