फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice to cleaning inspector in wall painting case

वॉल पेंटिंग मामले में सफाई निरीक्षक को नोटिस

Fri, 23 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to cleaning inspector in wall painting case
वॉल पेंटिंग मामले में सफाई निरीक्षक को नोटिस
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन तहत कराई गई वॉल पेंटिंग में धांधली सामने आई है। पुरानी वॉल पेंटिंग पर ही नया साल और तारीख अंकित कर लाखों का भुगतान ले लिया गया। इस मामले में ईओ ने सफाई निरीक्षक को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। वहीं, चेयरमैन ने दोषियों से रिकवरी कराने की चेतावनी दी है।
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को प्रकरण की गहनता से जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि यह प्रकरण सामान्य नहीं है। इस मामले में प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पालिका के अधिकारियों ने ठेकेदार से हमसाज होकर खेल किया है। पिछले साल बनी पेंटिंग पर ही वर्तमान वित्तीय वर्ष व तारीख लिख कर ठेकेदार को पेमेंट भी कर दिया। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, ठेकेदार से रिकवरी होगी। वहीं, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने इस प्रकरण में सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह को नोटिस जारी कर दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। सफाई निरीक्षक का कहना है कि काम सही हुआ है, सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

संबंधित ठेकेदार ने कहा कि इसमें उनका कोई दोष नहीं है। जैसे और जिस प्रकार से अधिकारियों ने उनसे काम कराया, उन्होंने किया है। अधिकारियों के सत्यापन के बाद ही पालिका ने भुगतान किया है। यदि गड़बड़ी होती तो उनका पेमेंट ही नहीं हो पाता। इसके लिए वह नहीं, पालिका के अधिकारी ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed