फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice to 18 people for the construction of the map without

विनियमित क्षेत्र ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को जारी किए नोटिस

Sat, 15 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to 18 people for the construction of the map without
बिना नक्शे के निर्माण पर 18 लोगों को नोटिस
विज्ञापन

नजीबाबाद। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कराया तो प्रशासन निर्माण गिरवाएगा। विनियमित क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन लोगों को मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कराने के संबंध में नोटिस जारी किए हैं।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर विनियमित नक्शा स्वीकृत कराए बिना निर्माण कराने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। अवर अभियंता रविंद्र कुमार द्वारा जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें कॉलोनाइजर और मकान स्वामी शामिल हैं। इनमें जलालाबाद शेख सराय निवासी इरफान, इरशाद, इंतखाब, अलीपुरा निवासी जाकिर और आलम, रम्पुरा निवासी नाजिम, वसीम अहमद, नौशाद, शमशाद, अहमदनगर कॉलोनी निवासी इरफान अहमद तथा कोटद्वार रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के स्वामी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कई निर्माण हाल ही में जेसीबी से जमींदोज कराए थे। उन्होंने कहा कि विनियमित क्षेत्र में आने वाले नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी निर्माण नक्शा स्वीकृत कराने से पहले शुरू कराया जाता है तो भू-स्वामी तथा निर्माण से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जुर्माना आदि की कार्रवाई करने के साथ अवैध निर्माण को गिराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed