फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice issued to collect license fee

लाइसेंस शुल्क वसूलने के लिए नोटिस जारी

Sun, 18 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to collect license fee
लाइसेंस शुल्क वसूलने के लिए नोटिस जारी
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिका की ओर से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से लाइसेंस शुल्क वसूले जाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। शनिवार को करीब 60 से ज्यादा प्राइवेट डाक्टर, लैब संचालकों, नर्सिंग होम के संचालकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। चेता दिया है कि यदि उनके द्वारा नोटिस प्राप्ति के तत्काल बाद लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया तो पालिका की ओर से विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि पालिका नियमानुसार सभी मदों से शुल्क वसूलने में लापरवाही नहीं करेगी। उनके द्वारा पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि करीब आठ साल पहले पालिका बोर्ड ने नगर की जनता को जलमूल्य को माफ करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था, मगर उस प्रस्ताव को मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर जलमूल्य वसूलने का आदेश जारी किया था। आदेश पर जलमूल्य की बकाया को वसूलने का काम शुरू कर दिया है। पालिका का एक साल का जल मूल्य 672 रुपये है। इस प्रकार से करीब नगर की जनता पर जलमूल्य का डेढ़ करोड़ बकाया है। उधर, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, आदित्य सिंह, बसीउर्रहमान, जेके जैतरिया का कहना है कि नगर की जनता से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के नाम पर लाइसेंस शुल्क वसूला जाना उनके साथ अन्याय है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed