{"_id":"5dc5b0a98ebc3e5b7b29948d","slug":"notice-issued-for-action-on-sugar-mills-bijnor-news-mrt4526439122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान का नहीं अब कार्रवाई के लिए जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान का नहीं अब कार्रवाई के लिए जारी किया नोटिस
विज्ञापन
चीनी मिलों पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी
बिजनौर। भुगतान करने में आनाकानी करने वाली चीनी मिलों को अब रुपये देने के लिए नोटिस जारी नहीं किया जाएगा। इन चीनी मिलों को अब कार्रवाई के बारे में सचेत करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। मिलों ने जल्दी भुगतान नहीं किया तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
जिले की नौ में से चार चीनी मिलों ने अब तक भुगतान नहीं किया है। बजाज ग्रुप की बिलाई मिल पर करीब 100 करोड़, बिजनौर चीनी मिल पर 42 करोड़, चांदपुर चीनी मिल पर 37 करोड़, बहादरपुर चीनी मिल पर 17 करोड़ रुपया बकाया है। चारों चीनी मिलों पर करीब 200 करोड़ का बकाया है। चारों चीनी मिलों के अफसरों के रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। मिलों के खिलाफ आरसी जारी करने के लिए शासन को संस्तुति की जा चुकी है, लेकिन इस पर भी चीनी मिल भुगतान करने को तैयार नहीं हैं। बिलाई चीनी मिल ने भुगतान के लिए 31 दिसंबर तक का समय मांगा है। बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल शासन से सब्सिडी मिलने के बाद ही भुगतान की बात कह रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भुगतान के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया था। तब से अब तक भुगतान के लिए चीनी मिलों को कई बार नोटिस जारी हो चुके हैं। अब गन्ना विभाग भुगतान के लिए चीनी मिलों को नोटिस नहीं देगा बल्कि सीधा कार्रवाई के बारे में अवगत कराने के लिए नोटिस देगा। विभाग ने अपने रुख के बारे में शासन को अवगत भी करा दिया है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार मिलों को भुगतान के लिए कई बार कहा जा चुका है। अब मिलों पर कार्रवाई की जाएगी।