फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notbandi were aware of the big house

नोटबंदी के बारे में जानते थे बड़े घराने

Sat, 19 Nov 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 19 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Notbandi were aware of the big house
सांप्रदायिक सद्भाव एवं कौमी एकता सम्मेलन में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि 500 और एक हजार के नोट बंद करने के बारे में कारपोरेट घरानों को पहले ही बता दिया गया था। उन्होंने पहले ही रुपये बदल लिए, आम जनता परेशान है। दो हजार रुपये निकालने के लिए पूरा दिन लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाम मोर्चे के सांप्रदायिक सद्भाव व कौमी एकता सम्मेलन में उन्होंने कहा कहा कि 500 व एक हजार के नोट बंद होने से काले धन का छोटा हिस्सा ही सामने आएगा। कहा कि सांप्रदायिक ताकतें किसान और मजदूर वर्ग की एकता को तोड़ना चाहते हैं। कहा कि अगर मुजफ्फरनगर दंगा न होता तो गन्ना मूल्य भी बढ़ गया होता। हालांकि एक न होने के कारण किसान आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने जिले के पेद्दा कांड के बाद शांति कायम रखने पर जिलेवासियों की प्रशंसा की। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी सचिव मंडल सदस्य वीपी सिंह ने कहा कि चुनाव के समय सांप्रदायिक ताकतें माहौल खराब करने की कोशिश करेंगी। हालांकि सभी को एकजुट होकर उनको विफल करना होगा। अध्यक्षता अब्दुल हमीद व संचालन राजेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान बलवंत सिंह, रामपाल सिंह, रामनिवास जोशी, हरकिशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed