फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   not sp in state now : kataria

प्रदेश में सपा का होगा सूपड़ा साफ : कटारिया

Mon, 25 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Mon, 25 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
not sp in state now : kataria
बिजनौर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री के साथ रोड शो निकालते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि 2017 भाजपा का होगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। बिजनौर की आठों विधानसभा सीटों पर भी पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 के लिए बिगुल बजाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अबकी बार प्रदेश से सपा का सूपड़ा  साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह में अशोक कटारिया ने कहा कि       प्रदेश में किसानों की हालत बदतर है। किसानों के पास इलाज कराने तक के लिए पैसे नहीं हैं। जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में तीन हजार सरकारी मेडिकल स्टोर खोले           हैं। हिंदू-मुस्लिम के भेद के बिना गरीबों के घर में मुफ्त गैस         पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष करना होगा। पूर्व महामंत्री महावीर सिंह ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी ने कहा कि प्रदेश का किसान परेशान है।
विज्ञापन


 पूर्व विधायक डा.इंद्रदेव  सिंह ने कहा कि  दयाशंकर ने कोई टिप्पणी की तो उनको पार्टी ने भाजपा से बर्खास्त कर दिया। दयाशंकर की बच्ची और मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बसपा  के नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। वरिष्ठ नेता आरके सिंह ने कहा कि दलितों के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। सभा में कविता चौधरी, डा.रचना पाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश सैनी,      पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, सुभाष वाल्मीकि, रंजीत सिंह, कृष्णबल देव सिंह, डा.बीरबल सिंह, विकास      अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया व संचालन महामंत्री डा.भुवनेंद्र सिंह ने किया। सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक लोकेंद्र चौहान, रावेंद्र सिंह,  अनिल सिंह, राममोहन अग्रवाल, दिनेश त्यागी, विनोद शर्मा, मनोज सिंह विनय राणा, मानव सचदेवा, रवि चौधरी, जितेंद्र राणा, जगत सिंह दोसा, शिवकुमार राणा,  डा. सुरेश नागर, डा. प्रशांत जिंदल, संदीप पधान , महेंद्र मान शेखावत, लीना सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed