फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not filled roads after one and half year

डेढ़ साल बाद भी नहीं भरे सड़कों के जख्म

Sun, 16 Dec 2018 12:08 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sun, 16 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Not filled roads after one and half year
पैजनियां-नहटौर खस्ताहाल मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। डेढ़ साल बाद भी सड़कों के जख्म नहीं भरे गए हैं। जिले की कई सड़कों की हालत बद से बदतर है। सड़कों में गहरे गहरे गड्ढ़े व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। अफसर और नेता इन पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थिति यह है कि सड़क हादसों में 75 दिनों में ही 82 से ज्यादा जान जा चुकी हैं। इसके बावजूद भी सड़कों के गड्ढों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन



योगी आदित्यनाथ ने सूबे की कमान संभालते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का ऐलान किया था। हर विभाग को सड़कों के गड्ढे भरने के लिए अलग से बजट जारी किया गया था। मगर, करीब डेढ़ साल बीतने के बाद भी सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। कई सड़कों की हालत बहुत बदहाल है। इन सड़कों पर सफर करने वाले राहगीर जान हथेली पर लेकर चलते हैं। जिले की धामपुर-नहटौर रोड की हालत तो इतनी खराब थी कि धामपुर चीनी मिल के अफसरों ने इस सड़क से गन्ना ले जाने से ही हाथ खड़े कर दिए थे। सड़क के गड्ढों के कारण कई दिनों तक क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर तौल बंद रही थी। बाद में किसी तरह सड़कों के गड्ढे बंद करके तौल शुरू कराई गई। कई गांवों के किसानों ने खुद ही सड़कों के गड्ढे भरे थे। सड़कों की खराब हालत हर दिन कहीं न कहीं राहगीरों की जान ले रही है। लगभग हर सड़क हादसों में जान और माल का नुकसान हो रहा है। बीते ढाई महीने में ही सड़क हादसे 82 राहगीरों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी अफसर व जनप्रतिनिधि इन सड़कों की सुध लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन



इन सड़कों की हालत खराब
पैजनियां-नहटौर मार्ग, अम्हेड़ा-चांदपुर मार्ग, नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग, हरिद्वार-कोटद्वार मार्ग, जलालाबाद-किरतपुर मार्ग, धामपुर-नहटौर मार्ग, नगीना-काशीपुर हाईवे 74 की हालत खराब है। इन सड़कों के गड्ढे भरने के लिए अभी तक कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसों में मौत का आंकड़ा
माह        हादसों में मौत
अक्तूबर    29
नवंबर        37
दिसंबर       16



नेशनल हाईवे की हालत सुधरी
एक साल में सबसे ज्यादा सुधार दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे का हुआ है। इस सड़क को दोबारा बनाया गया है। यह दिल्ली, यूपी को उत्तराखंड से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है।




अब भी भर रहे गड्ढ़े: एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील कुमार सागर का कहना है कि 87 किलोमीटर सड़क को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य दिया गया था, वह पूरा कर दिया गया है। अब भी सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं। कुछ सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed