{"_id":"5ec022708ebc3e902626fd96","slug":"noorpur-becomes-free-from-hot-spots-bijnor-news-mrt4820696147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर हुआ हॉट स्पॉट से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर हुआ हॉट स्पॉट से मुक्त
विज्ञापन
नूरपुर हुआ हॉट स्पॉट से मुक्त
नूरपुर। करीब एक माह के बाद नूरपुर को हॉट स्पॉट से मुक्ति मिल गई है। शुक्रवार को हॉट स्पॉट मजिस्ट्रेट/ खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा ने हॉट स्पॉट समाप्त किए जाने का आदेश जारी किया। पालिका प्रशासन ने मोहल्ला बंजारन में लगाए गए अवरोधों को हटा दिया।
मोहल्ला बंजारन में 18 अप्रैल को दो बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने मोहल्ला बंजारन को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया था। नगर के सभी बैंक और मेडिकल भी बंद करा दिए गए थे। हॉट स्पॉट की 28 दिन की सीमा खत्म होने तथा इस बीच कोई नया मामला न मिलने से शुक्रवार को नगर को हॉट स्पॉट से मुक्त कर दिया गया। खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा ने इसका आदेश जारी किया। आदेश होने के बाद पालिका व तहसील की टीम ने मोहल्ला बंजारन के मार्ग पर लगे अवरोधकों को हटा दिया। अवरोधक हटने के बाद नगरवासियों ने राहत की सांस ली। हॉट स्पॉट मुक्त होने के बाद कस्बे के बैंक और खाद्य सामग्री की दुकानें खुल सकेंगी। प्रभारी निरीक्षक संजय पंचाल का कहना है कि कस्बा हॉट स्पॉट से मुक्त हुआ है, लेकिन लॉकडाउन लागू है। उन्होंने सभी से लॉकडाउन का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।