{"_id":"65ac2e34777f25880d0fe675","slug":"non-vegetarian-food-feast-held-in-municipal-premises-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-6196-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पालिका परिसर में हुई मांसाहारी भोजन की दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पालिका परिसर में हुई मांसाहारी भोजन की दावत
Sun, 21 Jan 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद के वार्ड सदस्यों को मांसाहारी भोजन और मदिरापान की दावत नगरपालिका कार्यालय परिसर में आयोजित करने की डीएम से शिकायत की। नायब तहसीलदार और आबकारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
नगरपालिका परिषद के चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम की ओर से पालिका परिषद के सदस्यों को गेट टुगेदर के अंतर्गत शुक्रवार की रात दावत के लिए बुलाया गया। नगरपालिका परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित दावत में मांसाहरी और मदिरापान का सेवन कराए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत डीएम से की गई। जिला मुख्यालय की सूचना पर एसडीएम संजय कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार सार्थक चावला और आबकारी निरीक्षक मोनिका यादव जांच के लिए नगरपालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगरपालिका परिषद के चेयरमैन से मामले की जानकारी की। चेयरमैन ने पहले से इस प्रकार के आयोजन होने की जानकारी दी।
जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार सार्थक चावला ने बताया की दावत के दौरान मांसाहारी भोजन कराए जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन मदिरापान का सेवन नहीं पाया गया। संबंधित मामले की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जा रही है।