फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Non-community youth sought permission to marry the girl

गैर समुदाय के युवक ने युवती से शादी की मांगी अनुमति

Fri, 15 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Non-community youth sought permission to marry the girl
गैर समुदाय के युवक ने युवती से शादी की मांगी अनुमति
विज्ञापन

नांगलसोती (बिजनौर)। मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने हिंदू समुदाय की युवती के साथ शादी करने के लिए विशेष विवाह अधिकारी को पत्र देकर अनुमति मांगी है। इस शादी पर हिंदू समुदाय के लोगों ने क्षेत्र का माहौल खराब होने का हवाला देकर अपना ऐतराज दर्ज कराया है।

स्योहारा थाने के गांव बुढ़नपुर निवासी निवासी फहीम अख्तर ने विशेष विवाह अधिकारी बिजनौर को एक प्रार्थना पत्र देकर अनुमति मांगी है कि वह नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव जालपुर निवासी एक हिंदू समुदाय की युवती से शादी करना चाहता है। अनुमति लेने का मामला उजागर होने पर क्षेत्र के हिंदू संगठन से जुड़े लोग हरकत में आ गए। शादी के प्रार्थना पत्र पर विशेष विवाह अधिकारी ने 31 अगस्त तक आपत्ति मांगी है। बृहस्पतिवार को हिंदू संगठन के सुधीर भुईयार, ओंमकार आजाद, योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र शर्मा ने पूर्व भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह के साथ नांगलसोती थाने पहुंचे और इस शादी पर अपना ऐतराज दर्ज कराया है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधीर भुईयार का कहना है कि इस शादी के होने से क्षेत्र की शांति भंग होने की आशंका है। प्रशासन को ऐसी शादी की अनुमिति नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed