फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nomination for the election of Kanya Inter College Management Committee

कन्या इंटर कालेज की कार्यकारिणी के विभिन्न पदों को लेकर नामजदगी, सदस्य दो गुटों को बंटे

Mon, 12 Jul 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nomination for the election of Kanya Inter College Management Committee
कन्या इंटर कालेज प्रबंध समिति के चुनाव के लिए नामांकन
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर कन्या इंटर कालेज की पंच वर्षीय कार्यकारिणी के 16 जुलाई को होने वाले मतदान को लेकर सदस्य दो गुटों में बंट गए। सोमवार को उपाध्यक्ष, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष व सात सदस्य पदों के लिए नामांकन हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक ओमनारायण सिंह व पीठासीन अधिकारी ओपी यादव ने कहा कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होगा।
धामपुर कन्या इंटर कालेज नगर का बालिकाओं का एकमात्र महत्वपूर्ण इंटर कालेज है। इस कालेज में प्रबंधकीय कार्यकारिणी का चुनाव पांच साल में होता है। इस कार्यकारिणी के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यकारिणी में कुल 273 सदस्य है। इनमें से करीब 80 महिला सदस्य है। पूर्व में यह चुनाव आम सहमति के माध्यम से निर्विरोध होता रहा है। पर कुछ समय से यहां पर मतदान के माध्यम से कार्यकारिणी का निर्वाचन होने लगा है। उपाध्यक्ष पद को लेकर पूर्व प्रबंधक नरेंद्र कुमार अग्रवाल, उमेश कुमार गोयल ने नामांकन पत्र जमा किया। प्रबंधक पद के लिए निवर्तमान प्रबंधक वीरेंद्र माहेश्वरी व नीरा गोयल ने परचा भरा। उप प्रबंधक पद के लिए शलभ अग्रवाल व राजीव गोयल ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव माहेश्वरी व मुदित अग्रवाल ने नामांकन किया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में कुल सात सदस्य पदों को लेकर मतदान होना है। पर इन पदों के लिए 11 सदस्यों विपिन कुमार, मनोज कुमार माहेश्वरी, कृष्णकांत अग्रवाल, राजीव कुमार अग्रवाल टीटू, संजय गोयल, विपुल गर्ग, रामप्रसाद, अरुण कुमार अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, गोविंद शरण गुप्ता व समीर गुप्ता ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि 13 को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 14 को नाम वापसी, 15 को फाइनल प्रत्याशियों की सूची चस्पा और 16 जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed