फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nomination for District Bar elections now on 27th

Bijnor News: जिला बार के चुनाव के लिए अब नामांकन 27 को

Fri, 20 Mar 2026 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nomination for District Bar elections now on 27th
बिजनौर। चुनाव को लेकर दो फाड़ हो चुकी बार एसोसिएशन को अब एक मंच पर लाने की कवायद की गई है। इसी क्रम में एल्डर्स कमेटी की ओर से आयोजित बैठक में चुनावी प्रक्रिया का कार्यक्रम फिर से जारी कर दिया गया है। अब 27 मार्च को नामांकन होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन की एक बैठक जिला बार के वीरेंद्र सिंह हॉल में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर चंद्रवीर सिंह गहलौत और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित की गई। एल्डर्स कमेटी की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि पूर्व में चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा अलग-अलग सदस्यता शुल्क की रसीद काटी गई है, उनको एक जगह समाहित किया जाएगा।
विज्ञापन

काटी गई रसीदों का पैसा बार एसोसिएशन के खाते में जमा किया जाएगा। कहा गया कि दोनों गुटों के सदस्य मतदाता सूची को एक जगह बनाया जाएगा जोकि 23 मार्च को नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगी। 24 मार्च को मतदाता सूची पर आपत्ति और 25 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 27 मार्च को सुबह 10:00 से 12:00 तक नामांकन, 28 को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। तय किया गया कि 31 मार्च को जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बलवंत सिंह एडवोकेट, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, ओमेंद्र कुमार त्यागी, धर्मपाल सिंह और वीरेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे। बता दें कि इस चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन दो गुटों में बंट चुकी थी, जिसके चलते दोनों ही गुटों ने अपने अपने नामांकन करा लिए थे। इसके बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट ने दोनों ही पक्षों अब तक की गई चुनाव प्रक्रिया को निरस्त करते हुए फिर से चुनाव कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed