फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No supervisor posted at Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात नहीं कोई सुपरवाइजर

Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
No supervisor posted at Anganwadi centers
आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात नहीं कोई सुपरवाइजर
विज्ञापन

जलीलपुर/चांदपुर। विकास खंड जलीलपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था भगवान भरोसे है। ब्लॉक क्षेत्र में कोई सुपरवाइजर नियुक्त नहीं है। विकास खंड जलीलपुर में कुल 275 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जबकि 231 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। 44 केंद्र खाली हैं। 34 सहायिकाओं के पद भी खाली हैं। सप्ताह में दो दिन बच्चों को केंद्रों पर बुलाया जा रहा है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट मोबाइल दिए गए हैं।

बाल विकास परियोजना द्वारा छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो दिन सोमवार व बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विकास खंड जलीलपुर में कुल 11 सुपरवाइजर के पद हैं, लेकिन नियुक्ति के नाम पर शून्य है। ब्लॉक में एक भी सुपरवाइजर की नियुक्ति नहीं हैं। सीडीपीओ महेश कुमार ने बताया कि स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया में है। शीघ्र ही खाली पद भरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed