{"_id":"5827642c4f1c1b8553b3c1a3","slug":"no-shortage-of-salt-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में नमक की कोई कमी नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में नमक की कोई कमी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
धामपुर मंडी में व्यापारियों को दिशा निर्देश देते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ बाजार में भ्रमण कर नमक की उपलब्धताकी जानकारी जुटाई। बड़ी मंडी में व्यापारियों को एकत्र कर एसडीएम ने उनसे वार्ता की। एसडीएम ने व्यापारियों को बताया कि नमक का जिले में कोई टोटा नहीं है। अधिक दाम पर नमक बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने शनिवार को दिन निकलते ही फोर्स के साथ भ्रमण किया। एसडीएम ने कहा कि बाजार शुरू होने के बाद भीड़भाड़ के कारण वाहनों को लेकर जाने से लोगों को परेशानी होती है। इस दौरान बड़ी मंडी में नमक के थोक व्यापारी अजय कुुमार पिंटू, महेंद्र धनौरिया, संतोष धनौरिया, निखिल जैन, संजय अग्रवाल ने एसडीएम को बताया कि नगर में नमक का कोई टोटा नहीं है। दो हजार मोटे नमक के कट्टे और दो हजार पिसे नमक के कट्टे शुक्रवार की रात को और आ गए हैं। मोटे नमक का कट्टा 70 रुपये का है, जिसमें 20 किलो नमक आता है। प्रति किलो नमक के रेट 3.50 पैसे किलो है। टाटा नमक के रेट 17.85 पैसे है। व्यापारियों ने एसडीएम को बताया कि वह इस मामले में पूरी तरह से प्रशासन के साथ हैं। एसडीएम ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि वह भी नमक के दामों को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर निगाह रखें। यदि कोई व्यापारी नमक को महंगे दामों में बेचता पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी। इस दौरान सपा के नगराध्यक्ष नसीम राणा, अरमान अली प्रधान शामिल रहे। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिनभर नमक को लेकर अफवाह उड़ गई थी कि नमक का टोटा हो गया है। इस कारण से नमक प्रिंट रेट से कहीं ज्यादा कीमत पर बिकना शुरू हो गया था। लोगों में भी नमक खरीदने को होड़ लगी थी। डीएम जगतराज त्रिपाठी के मुताबिक जिले में नमक की कोई कमी नहीं है। उचित दर की सभी दुकानों पर नमक दस रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध है। उचित दर की सभी दुकानों पर नमक के एक-एक किलोग्राम के 250 पैकेट का स्टॉक आरक्षित करा दिया गया है। डीएम के मुताबिक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं कालागढ़ में क्षेत्र में बाजार से नमक के गायब होने की अफवाह के चलते रात में ही बड़ी संख्या में नमक की खरीदारी कर डाली।