{"_id":"6772eed50a7b67ff680a3399","slug":"no-indicators-at-four-lane-intersection-accidents-increase-in-fog-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-139551-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फोरलेन चौराहे पर संकेतक नहीं, कोहरे में बढ़ गए हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फोरलेन चौराहे पर संकेतक नहीं, कोहरे में बढ़ गए हादसे
Tue, 31 Dec 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद में निर्माणाधीन फोरलेन के चौराहे पर संकेतक के साथ ही पथ प्रकाश नहीं होने से हादसे हो रहे हैं। कोहरे में हादसों की संख्या भी बढ़ गई है।
जलालाबाद क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर फोरलेन निर्माणाधीन है। जलालाबाद के देव फिलिंग स्टेशन के सामने फोरलेन चौराहे से क्षेत्र के किसान और राहगीर आवागमन करते हैं। चौराहा क्षेत्र से फाजलपुर नहर पटरी मार्ग, कोतवाली रोड बाईपास मार्ग के लिए भी बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।
चौराहा क्षेत्र में कोई संकेतक अथवा रिफ्लेक्टर तक नहीं है। यहां पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। जिस कारण चौराहा से गुजरते समय लोग और वाहन बिजनौर और जलालाबाद दिशा से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। मार्ग दुर्घटना में कई राहगीर अपनी जान भी गवां चुके हैं। क्षेत्रवासियों और किसान संगठनों ने प्रशासन और फोरलेन के अधिकारियों से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।