फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No clue of accused of raping girls

Bijnor News: धामपुर - बालिकाओं से दुष्कर्म के आरोपी का सुराग नहीं

Tue, 30 May 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
No clue of accused of raping girls
- क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान किया गया था दो बालिकाओं का अपहरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। क्षेत्र के एक गांव में बरात के दौरान दो बालिकाओं का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी का अभी तक सुराग नहीं लगा है। एएसपी पूर्वी धामपुर धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि पुलिस की दो टीमें आरोपियों का पता लगाने में लगी हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। समारोह के दौरान पांच और छह वर्षीय दो बालिकाओं का अपहरण कर उनके साथ किसी ने दुष्कर्म किया। बालिकाएं ममेरी, फुफेरी बहने हैं। बालिकाएं गांव से करीब 200 मीटर दूर जंगल में रोती हुई मिली थीं। उनके शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। एक बच्ची के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ गांव में जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

बरात की वीडियो की फुटेज काे खंगाल पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में पुलिस की दो टीमें, डॉग स्क्वाड टीम और फोरेंसिक टीम घटना का खुलासा करने के लिए गांव में डेरा डाले हुए है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। जल्दी घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed