{"_id":"5fe8cfc18ebc3e3c861221d3","slug":"no-banking-facilities-at-ramganga-dam-project-headquarters-dhampur-news-mrt517712034","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा बांध परियोजना मुख्यालय पर नहीं बैंकिंग सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा बांध परियोजना मुख्यालय पर नहीं बैंकिंग सुविधाएं
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना मुख्यालय पर बैंकिंग सुविधाओं से महरूम हुए खातेदारों के सामने भारी परेशानी आ रही है। रामगंगा बांध परियोजना के खातेदारों को उत्तर प्रदेश के बैंक की शाखा से लेन देन के लिए पांच किमी दूर भिक्कवाला जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कालागढ़ की रामगंगा बांध परियोजना के लिए प्रशासन ने 1960 के दशक में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा व एक ट्रेजरी की स्थापना कालागढ़ मुख्यालय पर की थी। दो वर्ष पूर्व कालागढ़ के देहरादून अंचल के अधिकारियों ने शाखा को भिक्कावाला के एक निजी भवन में स्थापित कर दिया। बाद में यह शाखा देहरादून अंचल से हटाकर उत्तर प्रदेश को दे दी गई। बैंक शाखा के भिक्कावाला में चले जाने से बैंकिंग सुविधाओं के लिए निजी वाहनों से बैंक तक जाना पड़ता है। रामगंगा बांध परियोजना के मिनीस्ट्रीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय प्रचार मंत्री सुरेश सिंह व पावर इंजीनियर्स ऐसोसिएशन के सचिव तनवीर अहमद आदि का कहना है कि बांध परियोजना के सिंचाई विभाग, जलविद्युत उत्पादन निगम, गैस ऐजेंसी, पुलिस विभाग आदि के लगभग दस हजार खाते शाखा में संचालित हैं। रामगंगा बांध परियोजना दुर्गम क्षेत्र में स्थापित है। उन्होंने परियोजना के उच्च अधिकारियों व पौड़ी के डीएम से मांग की है कि परियोजना कर्मचारियों को बैंकिंग सुविधा कालागढ़ मुख्यालय पर ही उपलब्ध कराई जाए।