फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nishtha was honored by MP Hema Malini

Bijnor News: निष्ठा को सांसद हेमा मालिनी से किया सम्मानित

Sun, 27 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nishtha was honored by MP Hema Malini
मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिजनौर की निष्ठा गुप्ता को सांसद हेमा मालि? - फोटो : BIJNOR
निष्ठा को सांसद हेमा मालिनी से किया सम्मानित
विज्ञापन

कोतवाली देहात। मथुरा में चल रही तीसरी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में जनपद की तीरंदाज खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में स्थान पक्का किया। निष्ठा गुप्ता को बेहतरीन खेल के लिए मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने सम्मानित किया।

मथुरा जनपद के गोवर्धन स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही एनआरएटी प्रतियोगिता में अंडर-17 कैडेट आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए निष्ठा ने शानदार प्रदर्शन किया। निष्ठा ने पहले राउंड में 315 तथा दूसरे राउंड में 310 स्कोर किया और फाइनल में प्रवेश किया। निष्ठा गुप्ता तीरंदाजी में कंपाउंड वर्ग में खेलती है। निष्ठा ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निष्ठा गुप्ता राष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी है। निष्ठा पूर्व में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी है। फाइनल मुकाबला सोमवार को होगा। निष्ठा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने पटका पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, रामबाबू गुप्ता, पूर्व ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed