फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ... Nirvighnam Kurume Dev Sarvkaryeshu Sarvada

Bijnor News: ... निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा

Wed, 18 Sep 2024 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
... Nirvighnam Kurume Dev Sarvkaryeshu Sarvada
मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के साथ श्री गणेश चौथ महोत्सव का समापन
विज्ञापन




















संवाद न्यूज एजेंसी



नजीबाबाद। श्री गणेश चौथ महोत्सव का समापन श्री सिद्धि विनायक गणपति के जयकारों और मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ। वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ( अर्थात जिनकी सुंड घुमावदार है, जिनका शरीर विशाल है, जो करोड़ सूर्यों के समान तेजस्वी हैं, वही भगवान मेरे सभीकाम बिना बाधा के पूरे करने की कृपा करें) ... का जाप किया गया।





श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति की ओर से श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। मुख्यअतिथि एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर का गणपति शोभायात्रा का शुभारंभ गणपति डोले की पूजा अर्चना से हुआ। समिति के संरक्षक चौधरी कुलबीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, दिनेश वर्मा, रविंद्र चौहान, डॉ.राजीव अरोड़ा, डॉ.राहुल वर्मा, डॉ.एसके जौहर, विनय कौशिक, लोकेश गोयल, विनय कौशिक, अरूण पाटिल मौजूद। शोभायात्रा में आदर्श नगर का युवा कमेटी के पंडित दिनेश शर्मा, निखिल तिवारी, गिरीकेश की ओर से गणपति डोला शामिल किया गया।
विज्ञापन




अतुल नटराज ग्रुप की ओर से माता वैष्णवी दरबार, रामलला दरबार, कीर्तन मंडली आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर दरबारा शाह में पंडित जितेंद्र डबराल, पंडित संजय डबराल ने पूजा अर्चना के साथ गणपति डोला विसर्जन के लिए रवाना कराया। शोभायात्रा टीला मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई मूर्ति का विसर्जन हरिद्वार में देर शाम संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








तीन स्थानों पर फोड़ी गई माखन मटकी



माखन मटकी के संयोजक शैलेंद्र चौधरी की देखरेख में नगर के तीन स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं हुईं। रेलवे स्टेशन पर अनंत एंड पार्टी, बाजार कल्लूगंज में हर्ष व रोहन पार्टी और चौक बाजार में अंकित एंड पार्टी ने माखन मटकी फोड़ी। शोभायात्रा में कान्हा कर्णवाल, राजन टंडन गोल्डी सहित अनेक लोग शामिल रहे।








कई स्थानों से निकाली गई गणपति शोभायात्रा



इसके अलावा मोहल्ला मकबरा छतरीवाला कुआं, गीता भवन क्षेत्र, जाटव बस्ती मकबरा, चौक बाजार और आदर्शनगर में स्थापित गणपति का श्रद्धालुओं ने विसर्जन किया। मोहल्ला मकबरा की शोभायात्रा में रामपाल सिन्हा, पमित घाघट, सौरभ गौडियाल, रोहित हनी, दीपांशु, तेशावरी, मोहित, नकुल ने भाग लिया। उधर, नांगल में ढोल नगाड़ों के साथ गणपति शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया। शोभायात्रा में अमित शर्मा, मानसी, शर्मिला, गीता, वंशिका, इशू, संजय, अविनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed