फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nine new trades will start in three government ITI institutes

Bijnor News: तीन राजकीय आईटीआई संस्थानों में प्रारंभ होंगी नौ नई ट्रेड

Mon, 08 Jul 2024 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Nine new trades will start in three government ITI institutes
बिजनौर। जनपद के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा (प्रशिक्षण) दिलाए जाने के उद्देश्य से जिले के तीन राजकीय आईटीआई संस्थानों में नौ नई ट्रेड बढ़ाई गई हैं। राजकीय आईटीआई बिजनौर, नगीना, नजीबाबाद आईटीआई संस्थान में इसी नए सत्र से अभ्यर्थियों को पढ़ाने अर्थात प्रशिक्षण देना प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा ही वह दीपक है, जिसकी जोत मनुष्य के जीवन में छाए अंधेरे को मिटाकर उनका भविष्य संवार सकती है। इसमें तकनीकी शिक्षा का और बढ़ा महत्व है। क्योंकि छात्र तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर न सिर्फ आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकता है, बल्कि स्वयं का भी कारोबार कर शुरू करके खुद ही नहीं अन्य बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। इसी क्रम में जनपद बिजनौर में संचालित राजकीय आईटीआई बिजनौर, नगीना एवं नजीबाबाद राजकीय आईटीआई संस्थान में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से नई ट्रेड शुरू हो रही है।
विज्ञापन

--
तीन संस्थानों में शुरू होंगे ये नई ट्रेड
प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि राजकीय आईटीआई बिजनौर में इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल, मैन्युफैक्चरिंग टेक्निशयन एवं केम प्रोग्रामर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई नगीना में बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर, मैकेनिकल आर्टिसिएन, यूजिंग एडवांस्ड टूल एवं प्लंबर
राजकीय आईटीआई नजीबाबाद में मकैनिक इलेक्ट्रिकल वेहिकल, इंडस्ट्रियल रोबोटिक एंड डिजिटल, मैन्युफैक्चरिंग टेक्निशयन एवं मकैनिक मोटर व्हीकल
-------
-इसी सत्र से शुरू होंगी नई ट्रेड
राजकीय आईटीआई बिजनौर, नगीना व नजीबाबाद संस्थानों में उन्नयन एवं रोजगार परक प्रशिक्षण को नौ नई ट्रेड अगस्त 2024 से प्रारंभ हो रही हैं। इन ट्रेड में 280 अभ्यर्थी प्रवेश पा सकेंगे।
-मंजुल मयंक नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई बिजनौर।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed