{"_id":"5fde48b08ebc3e3d970af96e","slug":"nine-lakhs-in-the-name-of-sending-abroad-bijnor-news-mrt516437818","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख हड़पे
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख हड़पे
स्योहारा (बिजनौर)। बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजकर रोजगार दिलाने के नाम पर ठगों ने टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया और नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव फैजुल्लापुर निवासी इरफान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। विदेश में नौकरी करने के उद्देश्य से पासपोर्ट दिल्ली स्थित ए के इंटरनेशनल ट्रैवल एजेंट को दिया था। जिसका संचालन अमजद खान पुत्र शमीम अहमद निवासी गांव गादला थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर करता है। पीड़ित इरफान ने बताया कि शमीम ने दुबई में ड्राइवर की वीजा का खर्च एक लाख बीस हजार और वेतन 30 हजार रुपये बताया। उसके साथ नगर के सात युवकों ने भी दुबई में वीजा लगवाने के लिए सभी ने नौ लाख रुपये एजेंट शमीम को दिए थे। जिसके बाद सभी को अगस्त माह में दुबई भेज दिया गया।
दुबई में सभी को बंधक बनाकर गुमनाम जगह पर भूखा प्यासा रखा गया था। पीड़ितों को ये भी पता चला की उन सब को एक माह की टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है। पीड़ित इरफान और तीन युवक बमुश्किल अपने खर्च से भारत लौटे और और ट्रेवल एजेंट से संपर्क करना चाहा तो एजेंट के मोबाइल नंबर बंद मिले। पीड़ित इरफान का कहना है कि एजेंट से संपर्क करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौच करता है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई हैं। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।