{"_id":"5f494ca38ebc3e1769523ce9","slug":"nine-candidates-withdrew-their-names-bijnor-news-mrt498523294","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया
विज्ञापन
नौ उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया
बिजनौर। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव में नौ दावेदारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब दो बैंकों में चुनाव होगा। छह बैंको में एक-एक दावेदार रहने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। मतदान एक सितंबर को है।
जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार त्यागी के अनुसार हल्दौर से नैपाल सिंह, मौहम्मदपुर देवमल से संजय सिंह, सत्यवीर सिंह, छतर सिंह, कविता तथा अमन सिंह, नगीना से अलका रानी ने नाम वापिस लिया है। अफजलगढ़ से कोई नाम वापिस नहीं हुआ है। सभी नौ दावेदार चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद हल्दौर में जसवीर सिंह, राजपाल सिंह व तेजपाल सिंह चुनाव मैदान में हैं। नूरपुर से लोकेंद्र सिंह, मौहम्मदपुर देवमल से अर्चना सिंह, चांदपुर से संदीप सिंह, नजीबाबाद से रणबीर सिंह, नगीना से कृपाल सिंह तथा धामपुर से महेंद्र कुमार उर्फ महेंद्र कुमार धनौरिया अकेले दावेदार हैं। हल्दौर तथा अफजलगढ़ में शाखा प्रतिनिधि के लिए चुनाव है।
अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों को बांटे चुनाव चिन्ह
अफजलगढ़। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा अफजलगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए ब्लॉक कार्यालय में चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल सिंह ने बताया कि बैंक के अध्यक्ष पद के लिए एक सितंबर को चुनाव होना है। इसके लिए बुधवार को नौ प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदकर जमा किए थे। 27 अगस्त को पर्चों की जांच की गई। सभी पर्चे सही पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापसी नहीं लिया है। शुक्रवार को प्रत्याशी आशिया जमाल अफजलगढ़ को शेर, नारायण सिंह को कार, प्रकाश मेहरा कादराबाद को अलमारी, महीपाल सिंह को घोड़ा, रमेश सिंह को छाता, राकेश सिंह को चारपाई, राजपाल सिंह को लालटेन, विजयपाल सिंह को कलम दवात व हेमपाल सिंह को बगुला चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। एक सितंबर को ब्लॉक परिसर में सुबह दस बजे से सांय चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। चार बजे के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।