{"_id":"5ed296038ebc3e90984dbf76","slug":"nine-buffalo-going-for-reaping-recovered-nazibabad-news-mrt484082330","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान के लिए जा रहीं नौ भैंस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान के लिए जा रहीं नौ भैंस बरामद
विज्ञापन
कटान के लिए जा रहीं नौ भैंस बरामद
नजीबाबाद/जलालाबाद। पुलिस ने कटान के लिए जा रहीं नौ भैंसों से भरा डीसीएम पकड़ा। पुलिस ने वाहन चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
नजीबाबाद पुलिस ने शनिवार को प्रात: कासमियां इंटर कालेज के निकट एक डीसीएम वाहन को कब्जे में लिया। वाहन तिरपाल से ढका हुआ था। एसआई रामवीर शर्मा ने तिरपाल हटाया तो उसमें कटान के लिए जा रहीं नौ भैंसें भरी हुई थी। पुलिस ने गर्मी में बदहवास भैंसों को उतरवाया। मौके से वाहन चालक झालू बिजनौर निवासी हैदर अली, पठानपुरा निवासी मोहसिन और नफीस को पकड़ लिया। पकडे़े गए आरोपियों ने भैंस संभल ले जाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। उधर पुलिस ने जलालाबाद निवासी भैंस कटान के फरार आरोपी नासर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।