{"_id":"6596fd61b1c5e0ad680273d4","slug":"nikhil-first-in-65-kg-weight-category-wrestling-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-17030-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 65 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में निखिल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 65 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में निखिल प्रथम
Fri, 05 Jan 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित खेलकूद प्
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत आयोजित हुई। बृहस्पतिवार को 65 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में निखिल कुमार ने प्रथम स्थान पाया।
बृहस्पतिवार को कुश्ती, वालीबॉल, कबड्डी की अलग-अलग वर्ग में प्रतियोगिता हुई। कुश्ती में 55 किलोग्राम भार में मोहम्मद उवेश, 51 किलोग्राम भार में मोहम्मद समीर, 70 किलोग्राम भार में शिव प्रताप, 74 किलोग्राम भार में रितिक ने प्रथम स्थान पाया। वालीबॉल सीनियर वर्ग में हल्दौर ब्लॉक की टीम प्रथम रही। जूनियर बालक वर्ग में कितरपुर ब्लॉक, सब जूनियर वर्ग में जलीलपुर ब्लॉक ने प्रथम स्थान पाया। इसके अलावा कबड्डी जूनियर व सब जूनियर बालक वर्ग में जलीलपुर ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहा। जबकि कबड्डी जूनियर व सब जूनियर बालिका वर्ग में जलीलपुर, सीनियर वर्ग में धामपुर विकास खंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यायाम प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आकाश मलिक, शोएब, अंकित, प्रांजल दीक्षित आदि मौजूद रहे।