फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nikaya Chunav: The election date is not fixed yet, but 257 polling stations set up in Bijnor

Nikay Chunav: चुनाव की तारीख अभी तय नहीं, पर तैयारियों में जुटे अफसर, बनाए गए 257 मतदान केंद्र

Thu, 15 Dec 2022 11:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Dec 2022 11:19 PM IST
सार

Nikay Chunav : चुनाव की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन, अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बताया गया कि जिले में 257 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Nikaya Chunav: The election date is not fixed yet, but 257 polling stations set up in Bijnor
निकाय चुनाव

विस्तार

भले ही अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। निकाय चुनाव कराने के लिए 206 बसों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा, जबकि 20 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।

विज्ञापन


प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने एआरटीओ के साथ बैठक कर वाहनों की व्यवस्था पर मंथन किया। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से एआरटीओ से सहयोग मांगा गया है। कहा गया कि पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए 206 बसों की जरूरत होगी, वहीं 20 बसों को रिजर्व में खड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही 89 छोटी गाड़ियां सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के लिए रहेंगी। बता दें कि तैयारियों को लगभग पूरा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। अध्यक्ष पद और वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची भी शासन को जारी करनी है। उधर, संभावित उम्मीदवारों ने भी लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


113 सेक्टर में बांटे गए हैं निकाय
18 निकायों में चुनाव कराने के लिए सेक्टर व्यवस्था बनी रहेगी। जिले की 12 नगर पालिकाओं को 20 जोन और 50 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं छह नगर पंचायतों को 26 जोन और 63 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें

बनाए गए हैं 257 मतदान केंद्र
12 नगर पालिकाओं में 211 और छह नगर पंचायतों में 46 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पालिकाओं में 772 बूथ बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायतों के चुनाव में 155 बूथों पर वोट पडेंगे। जिलेभर में कुल 927 बूथों पर मतदान होगा। 

संवेदनशील श्रेणी में हैं जिले के 293 बूथ
18 निकायों में अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में 109 बूथों को रखा गया है जबकि 454 अतिसंवदेनशील बूथ हैं। 293 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिलेभर में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए 206 बसें लगाई जाएगी। करीब 20 बसें रिजर्व रखी जाएंगी। - अरविंद कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर

यहां इतने बूथों पर पड़ेंगे वोट
स्योहारा   54
चांदपुर   79  
नूरपुर     48
हल्दौर   25
बिजनौर  136
किरतपुर  57
नजीबाबाद 90
नहटौर   54
धामपुर   56
शेरकोट  64
नगीना    77
अफजलगढ़ 32
झालू      23
मंडावर    27
जलालाबाद 24
बढ़ापुर      29
सहसपुर   28
साहनपुर  24

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed