Nikay Chunav: चुनाव की तारीख अभी तय नहीं, पर तैयारियों में जुटे अफसर, बनाए गए 257 मतदान केंद्र
Nikay Chunav : चुनाव की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन, अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बताया गया कि जिले में 257 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। निकाय चुनाव कराने के लिए 206 बसों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा, जबकि 20 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।
प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने एआरटीओ के साथ बैठक कर वाहनों की व्यवस्था पर मंथन किया। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से एआरटीओ से सहयोग मांगा गया है। कहा गया कि पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए 206 बसों की जरूरत होगी, वहीं 20 बसों को रिजर्व में खड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही 89 छोटी गाड़ियां सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के लिए रहेंगी। बता दें कि तैयारियों को लगभग पूरा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। अध्यक्ष पद और वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची भी शासन को जारी करनी है। उधर, संभावित उम्मीदवारों ने भी लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
113 सेक्टर में बांटे गए हैं निकाय
18 निकायों में चुनाव कराने के लिए सेक्टर व्यवस्था बनी रहेगी। जिले की 12 नगर पालिकाओं को 20 जोन और 50 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं छह नगर पंचायतों को 26 जोन और 63 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें
बनाए गए हैं 257 मतदान केंद्र
12 नगर पालिकाओं में 211 और छह नगर पंचायतों में 46 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पालिकाओं में 772 बूथ बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायतों के चुनाव में 155 बूथों पर वोट पडेंगे। जिलेभर में कुल 927 बूथों पर मतदान होगा।
संवेदनशील श्रेणी में हैं जिले के 293 बूथ
18 निकायों में अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में 109 बूथों को रखा गया है जबकि 454 अतिसंवदेनशील बूथ हैं। 293 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिलेभर में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए 206 बसें लगाई जाएगी। करीब 20 बसें रिजर्व रखी जाएंगी। - अरविंद कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर
यहां इतने बूथों पर पड़ेंगे वोट
स्योहारा 54
चांदपुर 79
नूरपुर 48
हल्दौर 25
बिजनौर 136
किरतपुर 57
नजीबाबाद 90
नहटौर 54
धामपुर 56
शेरकोट 64
नगीना 77
अफजलगढ़ 32
झालू 23
मंडावर 27
जलालाबाद 24
बढ़ापुर 29
सहसपुर 28
साहनपुर 24