फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nikah was solemnized after apologizing, then Ulama got angry on DJ playing

Bijnor News: माफी मांगकर पढ़वाया निकाह, फिर डीजे बजाने पर उलमा हुए नाराज

Sun, 01 Dec 2024 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nikah was solemnized after apologizing, then Ulama got angry on DJ playing
संवाद न्यूज एजेंसी नींदडू (बिजनौर)। मंढे पर ढोल बजाने पर इमाम ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। घरातियों और बरातियों ने माफी मांगी तो इमाम ने निकाह पढ़वाया। मगर, इमाम के जाने के बाद परिजनों ने फिर से डीजे बजाकर नाच गाना शुरू कर दिया। इस पर उलमा नाराज हो गए। उलमा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद कराया। नींदडू खास निवासी एक परिवार दिल्ली में रहकर काम करता है। परिवार की लड़की का मंढा शुक्रवार को और शादी शनिवार को नींदडू में ही थी। स्थानीय मस्जिद के इमाम ने परिजनों को निकाह में बाजा बजाने, आतिशबाजी छोड़ने और डीजे बजाकर डांस करने आदि पर उलमा की अंजुमन की ओर से पाबंदी लगाने से अवगत कराया।
विज्ञापन

परिवार ने शिकायत का मौका नहीं देने का यकीन दिलाने के बावजूद शुक्रवार को मंढे में ढोल बजवा दिया। इस पर इमाम ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। इस पर परिजनों ने माफी मांगकर इमाम से शनिवार को अपनी बेटी का निकाह पढ़वा लिया। इमाम रात में इशा की नमाज पढ़वाने के बाद घर चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने जमकर डीजे बजाया। डीजे की इत्तला पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन, मुफ्ती सदाकत हुसैन, मुफ्ती मोहम्मद कासिम, मौलाना मोहम्मद फैसल, कारी मोहम्मद अरशद, मौलाना अब्दुल अलीम, मौलाना मोहम्मद फरमान, कारी मोहम्मद तौसीफ आदि ने ऐसा न करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के इनकार करने पर उलमा ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद कराया और डांस कर रहे युवकों को मौके से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed