{"_id":"5743361d4f1c1b04206907ef","slug":"nikah-ki-zid","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह कराकर ही रहूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह कराकर ही रहूंगी
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Mon, 23 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के अफजलगढ़ थाने के एक गांव में प्रेमी ने प्रेमिका से निकाह करने से इनकार तो कर दिया। लेकिन यह इनकार प्रेमी पक्ष पर भारी पड़ गया। प्रेमिका सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई।
चेतावनी दी कि जब तक प्रेमी उससे निकाह नहीं करेगा। वह न तो यहां से जाएगी और न ही शांत बैठेगी। प्रेमिका की जिद के बाद अब बिरादरी के लोग दोनों परिवारों में किसी तरह सुलह कराने की जद्दोजहद कर रहे हैं। दोनों ही परिवार अभी पुलिस तक मामला पहुंचाने से बच रहे हैं।
क्षेत्र के एक गांव के लोगों का कहना है कि उनके गांव में एक युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे से निकाह करने की कसम खा रखी थी। मगर, इसी बीच युवक के परिजनों ने प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह कर दिया।
विज्ञापन
जब प्रेेमिका को इसका पता लगा तो वह प्रेमी के घर पहुंच गई और प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ गई। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने भी जिद पकड़ ली है कि निकाह होने तक वह प्रेमी के घर से नहीं जाएगी। उसकी इस चेतावनी के बाद युवक पक्ष के परिजन चिंता में हैं।
युवक का परिवार और अन्य लोग प्रेमिका और उसके परिजनों को मनाने में लगे हैं। लेकिन प्रेमिका का कहना है कि उसने प्यार के साथ ही शादी का भरोसा दिलाया था। अब वह उसे दगा नहीं दे सकता है। इस मामले में कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है उनके संज्ञान में अभी यह मामला नहीं है। यदि तहरीर आएगी तो पुलिस जांच कराकर ही आगे की कार्रवाई करवाएगी।