{"_id":"6749fb56c719084ab604394b","slug":"night-temperature-reached-seven-degrees-cold-increased-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-137002-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सात डिग्री पहुंचा रात का तापमान, बढ़ी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सात डिग्री पहुंचा रात का तापमान, बढ़ी सर्दी
विज्ञापन
-जिले के तापमान में लगातार दर्ज हो रही गिरावट
-दिन में धूप और शाम होते ही घटने लगाता है पारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोगों को अधिक सर्दी सता रही है। तापमान में गिरावट होने से सर्दी भी बढ़ गई है। अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
भले ही जिले में दिन में धूप निकल रही है। मगर, शाम होते ही तापमान घटने लगता है। शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग ठंड से बचने के लिए धूप में बैठे दिखाई दिए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट होगी। पारा गिरने से लोगों को अधिक सर्दी का अहसास होगा। अभी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
23 नवंबर- 26- 8.6
24 नवंबर- 26.2- 8.7
25 नवंबर- 26.4- 8.8
26 नवंबर- 26.6- 9.2
27 नवंबर- 26.8- 8.2
28 नवंबर- 26.4- 7.8
29 नवंबर- 25.8- 7
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।