फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Night temperature is increasing and decreasing in the district

Bijnor News: जिले में घट बढ़ रहा है रात का तापमान

Tue, 03 Dec 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 03 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Night temperature is increasing and decreasing in the district
बिजनौर। जिले के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मगर सर्दी का अपना पूरा असर दिखा रही है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। मौसम विभाग आने वाले एक सप्ताह में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन में तेज धूप निकली। लोगों को हल्की गर्मी लगी। मगर शाम होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई। तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव के बीच लोगों को रात में सर्दी ने सताया। सोमवार को करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। बच्चे और बुजुर्ग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में तापमान में अधिक गिरावट होने की संभावना है। तापमान में गिरावट होने के बाद सर्दी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

-जिले में 106 चल रहा है एक्यूआई
प्रदूषण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक्यूआई 106 के आसपास चल रहा है। एक्यूआई की यह रिपोर्ट 26 नवंबर की है। अब चार दिसंबर को एक्यूआई की जांच की जाएगी। जिले में अभी एक्यूआई खतरनाक स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
26 नवंबर 26.6 9.2

27 नवंबर 26.8 8.2
28 नवंबर 26.4 7.8

29 नवंबर 25.8 7

30 नवंबर 25.6 6.8
01 दिसंबर 25.8 6.4
02 दिसंबर 25.6 7.2
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed