फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Night fire in school magic

स्कूल मैजिक में रात में लगी आग

Fri, 12 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Night fire in school magic
स्कूल मैजिक में रात में लगी आग
विज्ञापन

नजीबाबाद। स्कूल मैजिक में देर रात आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझा और आस पास खड़े वाहनों को बचा लिया।
पीस मॉडल जूनियर हाई स्कूल साहनपुर का मैजिक वाहन मोटाआम क्षेत्र में पूजा अस्पताल के सामने खुले मैदान में खड़ी थी। उसके आसपास एंबुलेंस सहित अन्य वाहन भी खड़े थे। बृहस्पतिवार की देर रात अचानक मैजिक में तेज लपटें उठने लगीं। अस्पताल और आस पास के लोगों ने तत्काल अग्निशमन दल को घटना की सूचना दी। अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्निशमन दल घटनास्थल पहुंचा। अग्निशमन दल के राजू सागर, नदीम, विजय, असलम, विजेंद्र ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कूल मैजिक वाहन की आग को बुझाया। अग्निशमन दल के प्रयास से मैजिक के आसपास खड़ी एंबुलेंस व अन्य वाहन आंशिक रूप से आग से प्रभावित हुए। स्कूल के एमडी एम अकरम खां ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी। उधर, अग्निशमन दल प्रभारी केएस जादौन का कहना है कि वाहन के आसपास पड़े कूड़े आदि में आग लगने से मैजिक में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed